Type Here to Get Search Results !

Rajiv Gandhi Scholarship for Academic Excellence 2022 राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना 10 लाख रुपए तक की छात्रवृत्ति

Rajiv Gandhi Scholarship for Academic Excellence 2022 राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना 2021-22 के आवेदन शुरू: राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना 2022 के लिए आवेदन शुरू हो चुके राजस्थान के साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई कर सकते हैं इसके लिए राजस्थान सरकार ने राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना 2022 की शुरूआत किया जिसमें 200 मेधावी छात्रों को विदेश में पढ़ने का मौका दिया जाएगा राजस्थान सरकार के द्वारा सभी 200 छात्रों का खर्च सरकार संपूर्ण रूप से उठाएगी राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 फरवरी से 31 मार्च 2022 तक किए जा सकते हैं राजस्थान सरकार द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती पर इस योजना की शुरुआत की गई थी यानी 28 अगस्त 2021 को इस योजना की घोषणा की गई थी यह योजना वर्ष 2021 22 में प्रभावी होगी इस योजना में एक माता पिता की एक ही संतान को इस योजना का लाभ दिया जाएगा राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना 2021 के तहत सभी स्तर के कोर्स पर 10 लाख का वार्षिक रखरखाव अनुमान होगा।

Rajiv Gandhi Scholarship for Academic Excellence 2022
Rajiv Gandhi Scholarship for Academic Excellence 2022

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click

Rajiv Gandhi Scholarship for Academic Excellence 2022 Age Limit

राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना 2022 में भाग लेने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 1 जुलाई को 35 वर्ष से कम होनी चाहिए आवेदक के पास में राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।

एक परिवार एक संतान, एक अवार्ड

  1. एक ही माता-पिता की एक से अधिक संतान छात्रवृत्ति हेतु पात्र नहीं होगी। अर्थात छात्रवृत्ति हेतु एक माता-पिता की केवल एक ही संतान को लाभ दिया जायेगा व अभ्यर्थी से इस संबंध में एक स्व-प्रमाणन पत्र लिया जावेगा।
    ii- इसके अतिरिक्त छात्रवृत्ति का लाभ एक अभ्यर्थी को केवल एक बार ही दिया जावेगा। एक से अधिक बार लाभ लेने हेतु किये गये आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा।

Rajiv Gandhi Scholarship for Academic Excellence 2022 Benifit उद्देश्य

i. यह योजना स्नातक स्तर, स्नातकोतर स्तर पीएचडी और पास्ट-डॉक्टोरल अनुसंधान कार्यक्रम हेतु निर्दिष्ट विषयों में विदेश में उच्च अध्ययन करने के लिए चुने गये विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
ii. स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए केवल मानविकी (Humanities) से संबंधित विषय ही मान्य होंगे ।
iii. प्रति वर्ष 200 विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जावेगी। यद्यपि 30 प्रतिशत अवार्ड (60) छात्राओं के लिए चिन्हित है तथामि चिन्हित अवार्ड रिक्त रहने की स्थिति में यह अवार्ड अन्य श्रेणी के विद्यार्थियों को आवंटित किये जायेंगे।
iv. छात्रवृत्ति केवल उन्हीं आवेदकों को दी जावेगी जिन्हें छात्रवृत्ति के लिये आवेदन करने से पूर्व ही संबंधित विदेशी विश्वविद्यालय / संस्थान से प्रवेश पत्र प्राप्त हो चुका हो ।
v. छात्रवृत्ति की समय सीमा के दौरान या छात्रवृत्ति की अवधि समाप्त होने के उपरान्त, छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले के रोजगार के अवसरों के संबंध में इस योजना का कोई सरोकार नहीं है।

Rajiv Gandhi Scholarship for Academic Excellence 2022 Education Qualifications Eligibility

i. राजीव गाँधी अकादमिक उत्कृष्टता छात्रवृत्ति (RGS) हेतु केवल वे अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने से पूर्व ही संलग्नक-1 पर सूचीबद्ध 50 निर्धारित विश्वविद्यालयों / संस्थानों में से किसी भी विश्वविद्यालय / संस्थान से प्रवेश पत्र प्राप्त कर लिया है।
ii- किसी भी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति छात्रवृत्ति के लिए पात्र नहीं हैं।

राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना 2022 में आय सीमा

  • आवेदक के परिवार की कुल आय 8,00,000/-(आठ लाख प्रति वर्ष) रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के साथ अद्यतन कर निर्धारण की एक प्रति भी संलग्न करनी होगी।
  • आय सीमा के खंड 6 (1) के अंतर्गत सभी 200 अवार्ड नहीं भरे जाने की स्थिति में वे आवेदक जिनके परिवार की कुल आय 8.00 लाख रूपये प्रति वर्ष से अधिक है, उनके आवेदन पर भी विचार किया जावेगा।

Rajiv Gandhi Scholarship for Academic Excellence 2022 Selection Process

इस योजना के बारे में जागरूकता पैदा करने वाली गतिविधियां समाचार पत्रों विज्ञापनों और अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रचार प्राप्त आवेदनों के आधार पर उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और चयन परिणामों की घोषणा की दिशा निर्देशों के अनुसार की जाएगी केवल उन्हीं निर्धारित विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए विचार किया जाएगा

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click

Start Rajiv Gandhi Scholarship for Academic Excellence 2021-22 01 February 2022
Last Date Online Application Form 31 March 2022
Apply Online Click Here
Official Notification Click Here 1st / Click Here 2nd
Official Website Click Here
Join Telegram/ WhatsApp Group Click Here

Rajiv Gandhi Scholarship for Academic Excellence 2022 के लिए आवेदन कब तक भरे जाएंगे?

राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना 2022 के लिए आवेदन 1 फरवरी से 31 मार्च 2022 तक किए जा सकते हैं।

Rajiv Gandhi Scholarship for Academic Excellence 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

राजीव गांधी स्कॉलरशिप एकेडमिक एक्सीलेंस होना 2022 के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है।



from Study govt exam https://ift.tt/8JWtsFe
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.